‘पहले बुर्का पहनकर आओ तब बस में बैठना’, ड्राइवर ने छात्राओं से कही ये बात, जानें पूरा मामला

बेंगलुरू। कर्नाटक में बुर्का पहनने को लेकर एक नया मामल सामने आ गया है। जहां बुर्का पहने छात्राओं के साथ अन्याय हुआ है। दरअसल, राज्य के कलबुर्गी जिले में एक बस ड्राइवर ने छात्राओं ने बस में सिर्फ इतनी सी वजह से बैठने नहीं दिया कि वह बुर्का पहले हुई थी। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। बता दें कि यह घटना तब हुई जब छात्राएं स्कूल जाने के लिए कमलापुर तालुक के ओकाली गांव से बसवकल्याण जा रही थीं।

जानकारी अनुसार बस ड्राइवर ने मांग की कि सभी मुस्लिम छात्राएं बस में चढ़ने से पहले बुर्का पहनें। यह बस बसवकल्याण-कालबुर्गी रूट पर चलती है। वहीं, कुछ लड़कियों ने हिजाब पहन रखा था, उन्हें भी बस में एंट्री से मना कर दिया गया। उनसे कहा गया कि वे भी बुर्का पहनें। ड्राइवर ने कहा कि मुस्लिम छात्राओं के लिए केवल बुर्का ही स्वीकार्य है।

बस ड्राइवर ने छात्राओं से कहा, ”अगर तुम मुस्लिम हो तो बुर्का पहनो। हिजाब नहीं। तभी तुम्हें बस में चढ़ने की अनुमति मिलेगी।” नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर एक स्टूडेंट ने बताया कि ड्राइवर ने उनकी धार्मिक पहचान पर सवाल किया और उनसे बुर्का पहनने के लिए कहा। जब छात्रा ने बात मानने से इनकार कर दिया और अपना नाम नहीं बताया, तो उनके साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया और बस में चढ़ने से भगा दिया गया। वहीं, जब अन्य यात्रियों ने ड्राइवर से इस पर सवाल उठाया तो उसने यह दावा करते हुए अपना बचाव किया कि बस चलने के हालत में नहीं थी और छात्राएं उपद्रव कर रही थीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |