थाना महिदपुर पुलिस ने किया टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश। ▪️पांच आरोपियों को लिया हिरासत में

▪️ 4 टायर मय डिक्स के कुल कीमती करीबन 90 हजार रुपये का मश्रुका किया जप्त।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा के कुशल निर्देशन में जिले में सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष प्राथमिकता दी जाकर अपराधियों के विरुद्ध धरपकड का अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय(ग्रामीण) श्री आकाश भूरिया वअनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पिंटू बघेल के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माहिदपुर श्री सुरेन्द्र सिंह गरवाल व टीम द्वारा टायर चोरी करने वाले 05 आरोपियों को मश्रुका सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
थाना महिदपुर में फरियादी निवासी नागोरी काँलोनी महिदपुर ने थाना महिदपुर पर रिपोर्ट किया कि दिनांक 07,08.07.2023 की दरम्यानी रात्रि में फरियादी के खडे ट्राला से चार टायरों को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर अप.क्र. 378/2023 धारा 379 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौराने विवेचना दिनांक 24.07.2023 को महिदपुर निवासी पांच संदेहियों को अपराध सदर के सम्बन्ध में गहन पूछताछ व तकनीकी विश्लेषण करते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया आरोपियों से कुल 4 टायर मय डिक्स के कीमती करीबन 90 हजार रुपये की मश्रुका जप्त की गयी। व आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त आरोपीगण महिदपुर निवासी होकर आटो गैरेज व ट्रक चलाने का काम करते है, जिनका रात्रि में महिदपुर क्षेत्र में आवागमन चलता रहता है। जिसमें रात्रि के समय हो जाने पर इस गैंग के दो सदस्य घटना स्थल के आस पास खड़े होकर आने-जाने वाले व्यक्तियों व पुलिस की निगरानी करते है। जिसमें कोई संदेह होने पर अपने अन्य साथियों को इसकी सूचना देते है व गैंग के अन्य सदस्य चोरी की वारदात को अंजाम देते है। जिसमें तीनआरोपीगण के थाना महिदपुर में आपराधिक रिकार्ड है, गिरफ्तार आरोपीगणों से अन्य अपराध के सम्बन्ध में भी पूछताछ की जा रही है।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी श्री सुरेन्द्र सिंह गरवाल, कार्य.प्र.आर.1274 मांगीलाल मीणा, आर.952 आदिराम केवट, आर.1662 प्रवीण सिंह, आर. 1108 अभिषेक सिंह, आर. 1864 मोहरसिंह, आर. 1219 शुभकरण सिंह, आर. 1467 अनार सिंह, आर.चा. 1582 धर्मेन्द्र पहाडिया की सराहनीय भूमिका रही।
Madhya Pradesh Police
PRO Ujjain
JDjansampark Ujjain
Home Department of Madhya Pradesh
#ujjainpolice
#madhyapradeshpolice

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |