बाढ़ के पानी से खिलवाड़ मौत को बुलावा देना…Reel बनाने के चक्कर में पुलिया पर लटके दो युवक

राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर-भारत बाढञ की चपेट में आया हुआ है। हिमाचल प्रदेश से लेकर पंजाब के कई गांवों में बारी नुकसान हो गया है वहीं इस बीच मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में मोरवानिया में दो युवक ब्रिज पर भारी पानी के बीच फंस गए। वे मोटरसाइकिल की मदद से ब्रिज पार करने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें क्रेन की मदद से बचाया गया।

दोनों युवक वीडियो बनाने के लिए नदी में घुसे थे। तभी वे तेज बहाव की चपेट में आ गए और खंबे के सहारे अपनी जान बचाते रहे. इस बीच किसी तरह वे रेलिंग पकड़कर काफी देर तक खड़े रहे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि  नदी के बीच में फंसने के 25 मिनट के बाद युवकों को सिविल डिफेंस की टीम ने बचाया। उन्हें क्रेन की मदद से नदी से निकाला गया।

वहीं, सिविल डिफेंस के सदस्य को मुताबिक, दोनों युवक सोशल मीडिया पर रील्स शूट करने के लिए नदी में घुसे थे। उन्होंने कहा कि हमें सेना परिसर के पास उबेश्वरजी मार्ग पर आने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि नदी उफान पर है और दो युवक उसमें फंस गये हैं। उनकी बाइक नदी के साथ बह गई, लेकिन दोनों किशोर रेलिंग पर लटक गए और किसी तरह उनकी जान बचाई गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |