खुलकर सामने आई कर्नाटक कांग्रेस की कलह, CM सिद्धारमैया को इस कद्दावर नेता ने दिया चैलेंज

मंत्री पद और मुख्यमंत्री पद को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बी.के. हरिप्रसाद के बयानों के साथ-साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर परोक्ष कटाक्ष ने कर्नाटक में सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर असहज स्थिति पैदा कर दी है। वह शुक्रवार को एडिगा, बिलवा, नामधारी और दिवारा समुदायों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) हरिप्रसाद कर्नाटक मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हरिप्रसाद के बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनकी मंत्रिमंडल के कुछ सहयोगी इस बारे में प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए।

हरिप्रसाद ने कहा, ‘‘समुदाय को जागरूक होना चाहिए। मैं मंत्री बनूं या नहीं, यह एक अलग सवाल है। मैंने पहले ही इस देश में पांच मुख्यमंत्री बनाने में भूमिका निभाई है, चाहे वह पुडुचेरी हो या गोवा। झारखंड में, मैंने यह अकेले किया है। हरियाणा और पंजाब में, मैंने एआईसीसी टीम के साथ यह किया है।” सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पिछड़े वर्ग के नेता भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाने का श्रेय लिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘इसलिए मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि किसी को मुख्यमंत्री कैसे बनाना है या किसी को पद से कैसे हटाना है… ना मैं झुकूंगा, ना ही हाथ फैलाउंगा। बेंगलुरु में 49 साल तक राजनीति करना कोई बच्चों का खेल नहीं है।” मई में मंत्रिमंडल गठन के दौरान, ऐसी खबरें थीं कि मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें शामिल किए जाने का कड़ा विरोध करने के बाद हरिप्रसाद मंत्री पद की दौड़ में पिछड़ गए। विधान परिषद में विपक्ष के नेता रह चुके हरिप्रसाद और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया दोनों अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आते हैं और क्रमशः एडिगा और कुरुबा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

हरिप्रसाद ने दावा किया कि उन्होंने सिद्धरमैया से उडुपी जिले के करकला में ‘कोटि चेन्नय्या थीम पार्क’ के लिए पांच करोड़ रुपये प्रदान करने के लिए कहा था, जिस पर उन्होंने (सिद्धरमैया) सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, लेकिन बाद में कुछ नहीं मिला। हरिप्रसाद ने कहा कि मेंगलुरु विश्वविद्यालय में ‘गुरुपीठ’ स्थापित करने के इरादे से उन्होंने एमपीएलएडी योजना के तहत 50 लाख रुपये दिए थे, लेकिन इमारत अब भी निर्माणाधीन है और ‘‘उसमें भी आर्थिक मदद का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक पैसा भी नहीं मिला।”

कांग्रेस नेता के बयान के बारे में पूछे जाने पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने झिझकते हुए कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उन्होंने किस संदर्भ में बात की है… कभी-कभी नेता व्यक्तिगत राय व्यक्त करते हैं।” योजना एवं सांख्यिकी मंत्री डी. सुधाकर ने कहा, ‘‘वह (हरिप्रसाद) एक वरिष्ठ नेता हैं…पार्टी में कोई असंतोष नहीं है। हो सकता है कि उन्होंने निजी राय व्यक्त की हो।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |