जम्मू कश्मीर के कठुआ में भारी बारिश ने मचाई तबाही, कई मकान हुए क्षतिग्रस्त, पांच लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और कई मकानों के क्षतिग्रस्त हो जाने से तीन बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कठुआ के उपायुक्त राकेश मिन्हास ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने का आदेश दिया है। मिन्हास ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”बारिश संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि तीन अन्य लोग अभी भी बानी तहसील में ढहे मकान के मलबे में फंसे हुए हैं।”

मुआवजा राशि का ऐलान
उपायुक्त ने कहा कि मारे गये लोगों के परिजनों के लिये 50,000 रुपये और घायलों के लिए 25,000 रुपये की तत्काल राहत मंजूर की गई है। उन्होंने कहा कि सुरजन में गिरे मकान के मलबे में फंसे तीन लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव में दो और घर ढह गए, जिसमें पांच लोग फंसे हैं। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने शाहबाज अहमद (14) और नजीर तबस्सुम (10) के शव बरामद कर लिए है, जबकि तीन अन्य अभी भी लापता हैं और उन्हें मलबे से निकालने के लिये अभियान जारी है।

भूस्खलन के कारण दो मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
अधिकारी ने बताया कि सिट्टी गांव में 13 वर्षीय एक किशोर अपने घर के पास हुए भूस्खलन की चपेट में आ गया। वहीं, द्रांगल-मंडोट में अपने घर के पास हुए भूस्खलन की चपेट में आने के बाद जान गंवाने वाली 55 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि डग्गर के पास भुलडी नाला में भूस्खलन के कारण शाम लाल (50) नामक व्यक्ति की मौत हो गई। शाम लाल का शव निकाल कर उसके परिवार को सौंप दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि बारिश और भूस्खलन के कारण दो मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये तथा अन्य मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |