सोशल मीडिया पर आए दिनों कई ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को हैरानी होती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसके ट्रक के पीछे एक कार फंसी हुई नजर आ रही है। उस कार का ड्राइवर ट्रक ड्राइवर को रुकने के लिए चिल्ला रहा है। लेकिन ड्राइवर ने ट्रक रोकना तो दूर ट्रक की स्पीड और बढ़ा दी। उसके पीछे फंसे वाहन का चालक वहां से गुजर रहे वाहनों को ट्रक रोकने का इशारा करता रहा। लेकिन उससे भी कोई मदद नहीं मिली।
यह खौफनाक मंजर कर्नाटक के उडुपी में सामने आया। हालांकि, Malwa Abhi Tak इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना सोमवार को पारुबिद्री पुलिस स्टेशन के पास हुई। एक किलोमीटर तक वाहन को घसीटने के बाद आखिरकार रोड पर चलने वालों ने ट्रक को रोका। इसके बाद कार के ड्राइवर को बचा लिया गया। पुलिस ने आकर ट्रक चालक और ट्रक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि कार मंगलुरु जा रही थी। कार शिवमोगा जिले के सागर निवासी यासिर खान चला रहा था। कार में उनके अलावा गफर खान और शाहीन नाम के दो अन्य व्यक्ति भी थे। वहीं ट्रक बेलमान से मंगलुरु जा रहा था। कन्नगर के पास यासिर ने अपनी कार से नियंत्रण खो दिया और एक चलते ट्रक के पीछे से टकरा गई।
एक्सिडेंट के बाद कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गया। ट्रक ड्राइवर मुनीश्वर को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसके ट्रक के नीचे एक कार फंसी हुई है। आखिरकार, एक मोटर चालक ने ट्रक ड्राइवर को सूचित किया। लेकिन मुनीश्वर उसके बाद भी नहीं रुका। एक किलोमीटर बाद राहगीरों ने उसके ट्रक को रोका। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ।