चांडी की वजह से आज मेरा परिवार है, एके एंटनी बोले- मरते दम तक रहेगा उनके निधन का दुख

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. के. एंटनी मंगलवार को ओमन चांडी के निधन की खबर सुनकर भावुक हो गए। चांडी छह दशक पहले छात्र राजनीति के दिनों से ही केरल के कठिन राजनीतिक हालात में एंटनी के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री चांडी का आज सुबह बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें याद करते हुए देश के पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी ने अपने निजी जीवन पर भी उनके प्रभाव का जिक्र किया।

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एंटनी ने यहां अपने आवास के बाहर पत्रकारों से कहा, “उनकी वजह से मेरा पारिवारिक जीवन है।” उन्होंने बताया कि चांडी और उनकी पत्नी ने उन पर विवाह करने का दबाव बनाया था। एंटनी ने कहा, “मैं 45 साल की उम्र तक अविवाहित था और विवाह के बंधन में बंधने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन, चांडी और उनकी पत्नी मुझ पर शादी करने के लिए दबाव डालते रहे और आखिरकार, मैंने उनकी इच्छा के आगे घुटने टेक दिए।

उनकी पत्नी ने मेरे लिए जीवन संगिनी ढूंढी और उनके घर में हमारी शादी हुई। लिहाजा उनकी वजह से मेरा परिवार है।” एंटनी ने कहा, “इसलिए उनका असामयिक निधन मेरे, मेरी पत्नी और मेरे परिवार के लिए बड़ी क्षति है।” एंटनी के चेहरे से उनका दुख साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा कि उनके पास यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि चांडी उनके लिए कितनी अहमियत रखते थे। उन्होंने कहा चांडी उनके लिए एक छोटे भाई की तरह थे।

एंटनी ने कहा, “1960 के दशक में हमारी छात्र राजनीति के दिनों से ही वह मेरे सबसे करीबी दोस्त थे, जिनके साथ मैं हर बात खुलकर साझा कर सकता था। हालांकि हमारे बीच विचारों में मतभेद रहे होंगे, लेकिन ऐसा कोई रहस्य नहीं था, जो हमने साझा न किया हो।” एंटनी ने अपनी आंखों से छलकते आंसुओं के बीच कहा कि चांडी का कोई विकल्प नहीं है, न तो उनके निजी जीवन में, न ही केरल के बड़े राजनीतिक परिदृश्य में। उन्होंने कहा, “उनकी मृत्यु मेरे लिए बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है और यह दुःख मरते दम तक मेरे साथ रहेगा।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |