चमोली में पिंडर नदी में कूड़ा फेंकने वाली पर्यावरण मित्रों पर लगेगा 5,000 रुपए का जुर्माना

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले की कर्णप्रयाग नगरपालिका परिषद ने अपनी ही चार महिला पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मचारियों) पर नदी में कूड़ा फेंकने को लेकर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। सफाई कर्मचारियों पर ‘एंटी लिटिरिंग और एंटी स्पिटिंग एक्ट’ (कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम-2016) के तहत जिले में पहली बार ऐसा हुआ है जब सफाई में जुटे पर्यावरण-मित्रों पर जुर्माना लगाया गया है।

कर्णप्रयाग नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम-2016 के तहत इन पर्यावरण मित्रों को बहस्पतिवार को नोटिस दिया गया। नोटिस में कहा गया है कि पर्यावरण मित्रों द्वारा सफाई के दौरान पिंडर नदी में कूड़ा फेंका गया। आरोपों के समर्थन में हाल में सामने आए एक वीडियो का भी जिक्र किया गया है। नोटिस में इन सभी से शीघ्र जुर्माना अदा करने को कहा गया है। इनमें एक नियमित कर्मचारी है जबकि शेष तीन दैनिक वेतनभोगी कर्मिक हैं। दूसरी ओर, पिंडर नदी में कूड़ा फेंकने के इस मामले को जिला प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है और इस प्रकरण पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।

कर्णप्रयाग की उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता ने बताया कि नगर पालिका के सुभाष नगर वार्ड में 12 जुलाई, 2023 की दोपहर की पाली में सफाई के दौरान कुछ पर्यावरण मित्रों द्वारा पिंडर नदी में कूड़ा फेंकने का वीडियो सामने आया था। नदियों में कूड़ा फेंकने को दंडनीय अपराध बताते हुए उन्होंने कहा कि स्वयं नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों द्वारा इस प्रकार का काम करना और भी गंभीर बात है। नगर पालिका ने दोषी पाए गए सभी आरोपियों को भविष्य में ऐसा नहीं करने की कड़ी चेतावनी भी जारी की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |