बेजुबान कुत्ते की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, जानवर कौन…?

 जबलपुर। जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कैथरा में मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां गांव के ही सरपंच के स्वजनों और परिचितों ने एक बेजुबान कुत्ते की लाठी-राड व डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में इंसान कहे जाने वालों की हैवानियत साफ देखी जा सकती है। बताया जाता है कि सरपंच के स्वजनों और करीबियों ने बेजुबान कुत्ते पर तब तक राड और लाठियां बरसाईं जब तक वह अचेत नही हो गया। कुछ मिनटों बाद ही उसकी मौत भी हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही शहर के डाग-लवर सक्रिय हो गए। वे कैथरा भी पहुंचे और और नुनसर चौकी में उन्होंने घटना के विरोध में शिकायत पत्र भी सौंपा।

रात में भौंकता था तो कर दी हत्या

ग्राम कैथरा में रहने वाले गुड्डू गर्ग ने अपने घर पर एक कुत्ता पाल रखा था। यह कुत्ता रात होते ही जोर-जोर से भोंकता था। शुक्रवार को गुड्डू गर्ग किसी काम से कहीं बाहर गया हुआ था। इसी दौरान कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। गुड्डू की गैर मौजूदगी में सरपंच के स्वजन और कुछ अन्य गांव वाले गुड्डू के घर में घुसे और उन्होंने कुत्ते को लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर तमाशबीन बने किसी भी शख्स ने आताताइयों को कुत्ते की जान लेने से रोकने का साहस नहीं दिखाया।

नगर परिषद के लोग कुत्ते को पकड़ने पहुंचे थे

पाटन पुलिस का कहना है कि गांव वालों ने इस कुत्ते द्वारा कुछ लोगों को काटे जाने की भी शिकायत की थी। गांव के सरपंच ने कुत्ते के मालिक गुड्डू गर्ग के विरोध में शिकायत भी दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि इसे लेकर पुलिस और पाटन नगर परिषद के दो जवान कुत्ते को पकड़कर दूर कहीं जंगल में छोड़ने के लिए कैथरा पहुंचे थे। लेकिन, सरपंच के स्वजनों ने उनके सामने ही कुत्ते को मार डाला। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। अनेक डाग लवर रविवार को कैथरा पहुंचे। उन्होंने पुलिस से इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |