बादलों के बीच चंद्रयान-3 का दिखा अद्भुत नजारा, प्लेन से यात्री ने बनाया VIDEO…क्या आपने देखा

भारत का तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ की आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को सफल लॉन्चिंग की गई। इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को उसकी कक्षा में आगे बढ़ाने की प्रथम कवायद शनिवार को सफलतापूर्वक पूरी की। अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी। इसरो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अंतरिक्ष यान की हालत ‘सामान्य’ है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर चंद्रयान-3 का अद्भुत और खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। दरअसल  चंद्रयान-3 जब लॉन्च हुआ तो प्लेन से एक यात्री ने इस खास नजारे का वीडियो बना लिया। चेन्नई से ढाका के लिए इंडिगो फ्लाइट जा रही थी तबी पायलट ने अनाउंसमेंट की कि आपकी बाईं तरफ इतिहास रचा जा रहा है। तभी कई लोगों ने अपने मोबाइल से इस ऐतिहासिक और अद्भुत नजारे को कैद कर लिया।

बादलों के बीच से जाते चंद्रयान-3 गवाह है कि भारत के लिए वो क्षण कितना गौरवमयी होगा। अब करीब 40 दिन बाद यानि 24 अगस्त को चंद्रयान 3 मिशन का रोबोटिक उपकरण चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा, जिसका अब तक अन्वेषण नहीं किया गया है। केवल तीन देश, अमेरिका, चीन और रूस ही अब तक चंद्रमा की सतह पर उतरने में सफल रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |