मुंबई के ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरी फोन कॉल आई, जिसमें 26/11 हमले जैसा आतंकी हमला करने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले शख्स ने उर्दू भाषा में कहा कि, ‘अगर सीमा हैदर वापिस नहीं आईं तो भारत बर्बाद हो जाएगा। फोन करने वाले ने 26/11 जैसा आतंकवादी हमला करने की धमकी दी है और कहा कि इसके लिए उत्तर प्रदेश की सरकार जिम्मेदार होगी। जानकारी के मुताबिक यह कॉल 12 जुलाई को मंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को मिली थी, इस मामले पर जांच जारी है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही है।

ऑनलाइन गेंमिंग के जरिए हुई दोस्ती
गौरतलब है कि सीमा हैदर और सचिन मीना की दोस्ती ऑनलाइन गेंमिंग PUBG के जरिए हुई, जो बाद में प्यार में तबदील हो गई। इसके बाद सीमा हैदर ने बिना वैध दस्तावेजों के साथ भारत में प्रवेश किया और अब वह अपने प्रेमी के सचिन मीना के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रही है। सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैस्माबाद की रहने वाली है। उसकी शादी गुलाम रजा के साथ साल 2014 में हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। 2019 में गुलाम हैदर काम के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया।
अभी दोनों जमानत पर रिहा हैं
इसके बाद दोनों की नेपाल में मुलाकात हुई। सीमा का दावा है कि नेपाल की ही एक मंदिर में दोनों ने शादी की, जिसके बाद वह पाकिस्तान लौट गई। सीमा सचिन के साथ रहना चाहती थी, इसलिए 10 मई को वह अपने चारों बच्चों के साथ कराची से शारजाह पहुंची। फिर यहां से फ्लाइट के जरिए काठमांडू पहुंची। काठमांडू से पोखरा एक प्राइवेट गाड़ी से पहुंची। पोखरा से दिल्ली के लिए बस ली और 13 मई को सीमा नोएडा पहुंची। यहां से सचिन उसे रबूपुरा इलाके में ले आया। दोनों किराए के मकान में रहने लगे। पुलिस को भनक लगने के बाद दोनों को कुछ दिनों के लिए अरेस्ट कर लिया गया, अभी दोनों जमानत पर रिहा हैं।
हिंदू महिलाओं का बलात्कार किया जाएगा
वहीं, इससे पहले पाकिस्तान के एक कबायली समूह से जुड़े डाकुओं ने धमकी देते हुए कहा था कि यदि सीमा को वापस नहीं भेजा गया तो पाकिस्तान में रहने वाली हिंदू महिलाओं का बलात्कार कर हत्या कर दी जाएगी। डकैत रानो शार ने धमकी भरा वीडियो जारी करते हुए कहा था, “हमारी अपील है, हम झकरानी कबीले वाले हैं। हमारी लड़की इधर से गई है। पाकिस्तान से भारत के दिल्ली में गई है। ये बात समझ लो अगर तुमने हमारी लड़की वापस नहीं की तो जहाँ-जहाँ हिंदू महिलाएँ हैं, वहाँ-वहाँ बलात्कार होगा। इज्जत प्यारी है तो हमारी लड़की बच्चों समेत वापस कर दो। हम बलूच कौम हैं, झकरानी हैं।”