यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा… दिल्ली के सभी स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे देश By Shahzad Khan On Jul 13, 2023 420 नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को कहा कि यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ने की वजह से नदी के आसपास की सड़कों पर पानी आ गया है। केजरीवाल ने ट्विट कर आज कहा ‘‘यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46 मीटर पर पहुँच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें।” उन्होंने कहा, ‘‘जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को हटा रहे हैं। वहाँ रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।” वहीं इसके साथ ही केजरीवाल ने बाढ़ के पानी से घिरे इलाकों में स्कूल बंद करने की घोषणा की। दिल्ली के सभी स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने यमुना में बढ़े जलस्तर के मद्देनज़र अधिकारियों के साथ कल आपात बैठक के बाद पत्रकारों से कहा था कि यमुना में जलस्तर बढ़ता जा रहा है और दिल्ली में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में यमुना का खतरनाक स्तर 205.33 मीटर है जबकि इस वक्त दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार करके 207.71 मीटर पर पहुंच गया है। इससे पहले 1978 में यमुना का अधिकतम जल स्तर 207.49 मीटर पहुंचा था, उस समय दिल्ली में बाढ़ आई थी। दिल्ली का 45 साल पुराना रिकॉडर् टूट गया है और यमुना का जल स्तर इससे भी आगे पहुंच चुका है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 420 Share