जम्मू-कश्मीर: 24 घंटे में पांच अमरनाथ तीर्थयात्रियों की मौत, अब तक 19 श्रद्धालुओं ने गवाई जान

दक्षिण कश्मीर हिमालय में पिछले 24 घंटे में पांच अमरनाथ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जिसके बाद इस वर्ष की यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उन्होंने बताया कि तीन की मौत यात्रा के पहलगाम मार्ग पर और दो की मौत बालटाल मार्ग पर हुई। इनमें दो उत्तर प्रदेश और दो मध्य प्रदेश के रहने वाले, जबकि एक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

अधिकारियों के अनुसार, इस साल की यात्रा के दौरान मरने वाले 19 लोगों में यात्री ड्यटी में तैनात रहे भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक अधिकारी और एक सेवादार भी शामिल हैं। चूंकि, अमरनाथ यात्रा काफी ऊंचाई पर है। ऐसे में कम ऑक्सीजन सांद्रता के कारण हृदय गति रुकना तीर्थयात्रियों और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की मौत की सामान्य वजहों में से एक है। प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग की झलक पाने के लिए मंगलवार तक 1,37,353 तीर्थयात्री गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |