भवन विकास निगम के संविदा अधिकारी-कर्मचारी को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में निगम के संचालक मंडल की बैठक

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 11, 2023, 20:40 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के संविदा पर पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य शासन द्वारा अधिकृत मान्यता प्राप्त अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में आज निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक में निगम के अधिकारी और कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निगम द्वारा विभिन्न विश्वविद्यालयों, संस्थानों के अभ्यर्थियों को इंटर्नशिप पालिसी में अधिकतम 50 अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 10 हजार रूपए मानदेय पर एक वर्ष की अवधि के लिए रखे जाने का अनुमोदन किया। निगम द्वारा खुले विज्ञापन के माध्यम से नियमित और संविदा के कुल 33 विभिन्न पदों पर की गई नियुक्तियों की कार्योत्तर स्वीकृति दी गई। निगम में पदस्थ अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं अन्य तकनीकी कार्यों के लिए भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर के साथ एमओयू एवं अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रबंध संचालक को अधिकृत किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |