व्यापारी भारत सरकार द्वारा गेहूं और दालों के स्टॉक लिमिट के सम्बन्ध में जारी निर्देशों का पालन करें -कलेक्टर, कलेक्टर ने गेहूं एवं दाल के व्यापारियों के साथ बैठक की


उज्जैन 11 जुलाई। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में जिले के सभी गेहूं एवं तुअर दाल/उड़द दाल के थोक विक्रेता/रिटेलर/बिग चेन रिटेलर/फ्लोर मिल संचालक/व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने समस्त व्यापारियों को निर्देश दिये कि भारत सरकार द्वारा गेहूं और दालों के स्टॉक लिमिट के सम्बन्ध में जारी किये गये निर्देशों का पालन करें।

​उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा गेहूं के व्यापार में स्टॉक सीमा लागू करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी कर विशिष्ट खाद्य पदार्थों पर लायसेंसी अप्रेक्षाएं, स्टॉक सीमा और संचलन प्रतिबंध हटाना (संशोधन) आदेश-2023 जारी किया गया है। इसके अनुसार व्यापारी, थोक विक्रेता, रिटेलर, बिग चेन रिटेलर और प्रोसेसर्स के लिये गेहूं रखने की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है। इसके अनुसार थोक विक्रेता को तीन हजार टन, रिटेलर को प्रत्येक रिटेल आउटलेट के लिये 10 टन, बिग चेन रिटेलर को प्रत्येक आउटलेट के लिये 10 टन और उनके सभी डीपीओ पर तीन हजार टन तथा प्रोसेसर्स को वार्षिक संस्थापित क्षमता का 75 प्रतिशत या मासिक स्थापित क्षमता के बराबर मात्रा को 2023-24 के शेष महीनों में से गुणा करके जो भी कम हो, रखना होगी।

​बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि समस्त व्यापारी भारत सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल evegoils.nic.in/wsp/login पर स्टॉक की स्थिति की घोषणा अनिवार्य रूप से करें। यदि व्यापारियों के पास धारित स्टॉक निर्धारित सीमा से अधिक है तो वे अधिसूचना के जारी होने की तारीख से 30 दिन के भीतर निर्धारित स्टॉक सीमा तक की जा सकेगी। प्रत्येक शुक्रवार को भारत सरकार के उक्त पोर्टल पर स्टॉक को घोषित करना अनिवार्य किया गया है।

​भारत शासन द्वारा तुअर दाल/उड़द दाल के स्टॉक की भी पोर्टल पर प्रत्येक व्यापारी को घोषणा करना अनिवार्य किया गया है। बैठक में व्यापारियों को शासन द्वारा दिये गये निर्देश अनुसार स्टॉक ऑनलाइन इंट्री के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

​कलेक्टर ने निर्देश दिये कि पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने के सम्बन्ध में खाद्य विभाग द्वारा व्यापारियों के साथ समय-समय पर बैठक और कार्यशाला आयोजित की जाये। बैठक में जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती नुज़हत बकाई, खाद्य और औषधी प्रशासन के अन्य अधिकारी व मंडी सचिव मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |