शाजापुर
—–
मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज संपन्न हुई जनसुनवाई में 157 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज्योति नगर के सलीम खां ने राशन कार्ड में पत्नी का नाम सही करवाने, मण्डलखां के नवाब खां ने भूमि का सीमांकन करवाने, शाजापुर आदर्श नवीन नगर के मनोज पाटीदार ने पट्टा प्रदान करने, कुकड़ेश्वर के कमल ने आर्थिक सहायता प्रदान करने, बरनावद की ललीताबाई ने भूमि का फौती नामांतरण करवाने, शाजापुर दायरा की शकुन्तलाबाई ने पिता की कुंए में गिरने से मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करने, भीलखेड़ी के जीवन मालवीय ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, बड़ोनी के भगवानसिंह ने बीपीएल कार्ड में नाम जुड़वाने, खमलाय के मनीष सिंह ने अनुकंपा नियुक्ति का निराकरण करने, पनवाड़ी की तेजुबाई ने वृद्धावस्था पेंशन चालू करवाने सहित अन्य समस्याओं के आवेदन आवेदकों द्वारा प्रस्तुत किये गये।
#JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP