मुख्यमंत्री जी के शाजापुर जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

शाजापुर
—-
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने मुख्यमंत्री जी के 17 जुलाई 2023 को शाजापुर जिले की गुलाना तहसील में प्रस्तावित सी.एम. राईज विद्यालय के लोकार्पण एवं विभिन्न कार्यक्रमों को देखते हुए आज जिले के मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, मीडिया प्रसारण एवं वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी व नोडल अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया सहित बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों से गुलाना में कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों के विषय में चर्चा की। साथ ही उन्होंने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से सभा स्थल पर मीडिया कर्मियों के लिए की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव भी आमंत्रित किये। इस दौरान कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों से जिले में किये जा रहे विकास कार्यों के संबंध में भी चर्चा की। कलेक्टर ने बताया कि जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए उनके द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत वे स्वयं प्रति शुक्रवार जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। नेशनल हाईवे-3 एबी रोड पर दुर्घटना संभावित स्थानों का चिन्हांकन कर 4 स्थानों पर व्हीयूपी का निर्माण एनएचएआई के माध्यम से कराया जायेगा। साथ ही चीलर नदी की साफ-सफाई के संबंध में डीपीआर भी बनाया जा रहा है। इसी तरह बरसात के मौसम में सड़कों पर बैठने वाले आवारा पशुओं के लिए जल्द ही गौशाला भी प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने बताया कि गत दिवस हुए लाड़ली बहना योजना अंतर्ग‍त जिले की 1 लाख 64 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में द्वितीय किश्त की 1000-1000 रूपये की राशि अंतरित की गई है। इस दौरान बताया कि “मुख्यमंत्री सीखों-कमाओं योजना” अंतर्गत जिले के लगभग 2000 से ज्यादा युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है। साथ ही 225 से अधिक संस्थानों का भी रजिस्ट्रेशन हुआ है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ स्टाईपेंड भी प्रदान किया जायेगा। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से इस योजना में अपनी संस्थानों का पंजीयन कराकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए भी कहा। इस दौरान कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों से अन्य विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर कलेक्टर ने जिले में आगामी 10 वर्षों में किये जाने वाले विकास के मुद्दों को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों उनके सुझाव भी प्राप्त किए।
——
12 जुलाई को वृक्षारोपण कार्यक्रम
——
कलेक्टर श्री कन्याल ने बताया कि 12 जुलाई को प्रात: 9.00 बजे जिला मुख्यालय स्थित शासकीय बीकेएसनएल महाविद्यालय के सामने एबी रोड के डिवाईडर के बीच में चम्पा के पौधे रोपित किये जायेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध भी किया।
#pressconference #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |