थाने में पुलिस से परेशान युवक ने गटका जहर,थाने में मचा हड़कंप, देखें वीडियो मीडिया से अस्पताल में क्या बोला फ़रियादी,क्या बोले जिम्मेदार
शाजापुर जिले का चर्चित सही था ना एक बार फिर चर्चा में है पूर्व में यहां के थाना प्रभारी का अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक आईडी भी वायरल होने से यह थाना चर्चा में आया था आप फिर फरियादी के द्वारा पुलिस से परेशान होकर थाना परिसर में जहर घटक ने के मामले में आया था ना एक बार फिर सुर्खियों में है मामला कुछ इस प्रकार सामने आया है कि
शाजापुर के सलसलाई थाने में चोरी के मामले में की जा रही पूछताछ से परेशान होकर एक युवक ने जहर खा लिया। युवक जहर की शीशी अपने साथ लेकर आया था। युवक के जहर खाते ही थाने में हड़कंप मच गया और युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। घटना की जानकारी लगते ही जिला अस्पताल में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए।
👇देखें वीडियो फरियादी,TI, तहसीलदार ने क्या कहा👇
शाजापुर के ग्राम बुडलाय निवासी संजय पिता लक्ष्मीनारायण परमार पर 2013 में एक चोरी का मामला दर्ज हुआ था, जिसके कारण क्षेत्र में कोई भी चोरी होने पर युवक को आएं दिन पूछताछ के लिए थाने लाया जाता और प्रताड़ित किया जाता है। पिछले दिनों बुडलाय गांव में नारायण सिंह के यहां 8 लाख से ज्यादा की चोरी हुई थी, इसके अलावा फरवरी माह में भी गांव में 1 लाख 50 हजार रुपए की चोरी की वारदात हुई थी ।
इन दोनों वारदातों का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई। पुलिस लगातार जिन पर चोरी या अन्य अपराध के मामले दर्ज हैं। उन्हें थाने पर लाकर पूछताछ कर रही है। युवक संजय को सोमवार को फिर से थाने लाया गया। थाना प्रभारी वीरसिंह देवड़ा युवक से पूछताछ कर रहे थे, युवक ने कहां मुझे बार-बार थाने पर लाकर क्यों परेशान किया जा रहा। इस बात को लेकर थाना प्रभारी भड़क गए।