ग्वालियर। आज श्रावण मास का पहला सोमवार है। ग्वालियर में सभी प्राचीन शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में भगवान शंकर की आराधना के लिए पहुंच रहे हैं। भगवान भोलेनाथ का जल, दुग्ध आदि से अभिषेक किया जा रहा है, बेल पत्री आदि अर्पित की जा रही है। भक्त अपनी श्रद्धा अनुसार भगवान भोलेनाथ को विशेष पूजन सामग्री अर्पित कर रहे हैं।
ग्वालियर के अति प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ आई है। भक्त कतारों में लगकर दर्शन के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। आज सावन के पहले सोमवार पर अचलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। मान्यता है कि अचलेश्वर महादेव के दर्शन मात्र से भक्तों के सब कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान अचलनाथ भक्तों को मनवांछित फल देते हैं। सावन के महीने में इनके दर्शन करने का विशेष महत्व है। भक्तों की भीड़ भाड़ को देखते हुए, मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
सावन के पहले सोमवार पर आज के दिन अचलेश्वर महादेव मंदिर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचें। सुबह 4:00 बजे से ही भगवान अचलनाथ की दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई थी। बम बम भोले के जयकारों से मंदिर गुंजायमान है। अति प्राचीन रियासत कालीन, अचलेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत की हमारे संवाददाता नासिर गौरी ने।