प्रदेश भर की 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को लाभ मिला है। इस दौरान  सीएम शिवराज सिंह ने बहनों से संवाद भी किया।

इंदौर: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्य प्रदेश की बहनों को बड़ी सौगात दी। इंदौर में लाडली बहनों के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से लाडली बहना योजना की दूसरी किस्त ट्रांसफर की। इस किस्त में प्रदेश भर की 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को लाभ मिला है। इस दौरान  सीएम शिवराज सिंह ने बहनों से संवाद भी किया।

सीएम शिवराज एकदिवसीय दौरे पर इंदोर पहुचे जहा एयरपोर्ट से माता अहिल्या की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर तक रोड शो किया जहां लड़नी बहनों ने जगह जगह सीएम शिवराज का स्वागत किया लाडली बहना कार्यक्रम के जरिए पूरे मध्य प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के खाते में सीएम ने एक क्लिक में बहनों के खाते में रुपये ट्रांसफर किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयरपोर्ट के बाहर 25 दिव्यांग महिलाओं को गाड़ियां भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान एयरपोर्ट से लेकर गांधी नगर चौराहा होते हुए सुपर कॉरिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान लाड़ली बहनें जगह-जगह स्वागत कर रही हैं। रोड शो के मार्ग में 11 मंच से 11 हजार लाड़ली बहनों ने लाठी के साथ सशक्तिकरण का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बहनों द्वारा मुख्यमंत्री चौहान को 101 फीट लंबी राखी भी भेंट की गई। इसके अलावा सीएम ने आवास योजना के दिव्यांग हितग्राही दंपती को घर की चाबी सौंपी। लाड़ली लक्ष्मी योजना की दो हितग्राही बच्चियों सहित अन्य को प्रमाण पत्र वितरित किए।

सीएम ने लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाई। इससे पहले सीएम ने बहनों के बीच जाकर उन्हें साष्टांग प्रणाम किया।
योजना में 21 वर्ष की बहनों और उन बहनों जिनके परिवार में ट्रेक्टर है अथवा 5 एकड़ भूमि है को भी शामिल किया जा रहा है। ऐसी सभी बहनों के फार्म आगामी 25 जुलाई से भरे जाएंगे। लाड़ली बहना योजना में अभी तक प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को शामिल किया गया है।
उन्होंने महीने की 10 तारीख को महिलाओं की शान, सम्मान का दिन बताया है सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों को संबोधित करते हो गए बीजेपी सरकार द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही लाड़ली लक्ष्मी योजना किसान सम्मान निधि छात्र छात्राओं को स्कूटी लैपटॉप वितरण व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी सीएम शिवराज ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर इस दौरान जमकर निशाना साधा वह बीजेपी सरकार में कांग्रेस द्वारा बंद की गई योजनाओं को लेकर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट उषा ठाकुर इंदौर सांसद शंकर लालवानी सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के विधायक व जनप्रतिनिधि मंच पर दिखाई दिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |