बुरहानपुर पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, आरोपी का जुलूस निकालकर की NSA की कार्रवाई

बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले के लालबाग थानाक्षेत्र अंतर्गत कोरोनेशन बाजार में शुक्रवार शाम हुई युवक की हत्या के मुख्य आरोपी अमर सारवान को लालबाग पुलिस ने 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत कार्यवाही की जा रही है। साथ ही लालबाग क्षेत्र में अतिक्रमण में बने मकान को भी तोड़ दिया गया। वहीं जब आरोपी को घटनास्थल पर ले जाया गया तो इस दौरान लोगों ने लालबाग पुलिस और एसपी के नाम के जिंदाबाद के नारे लगाए।

बुरहानपुर जिले के उपनगर लालबाग थाना क्षेत्रान्तर्गत कोरोनेशन बाजार में शुक्रवार शाम युवक की हत्या के मुख्य आरोपी अमर सारवान को लालबाग पुलिस ने 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन पर लालबाग पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल शुक्रवार की शाम में पुराने विवाद को लेकर आरोपी अमर सारवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजेश पिता पंडित ताड़े की हत्या कर दी थी। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना लालबाग में मामला दर्ज कर घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम का गठन किया गया। हत्या की घटना के अगले दिन आरोपी अमर सारवान के अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए लालबाग स्थित मकान को भी प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर तोड़ा गया था। आरोपी अमर के विरुद्ध NSA की कार्यवाही की जा रही है। वही घटना किस प्रकार कारित की इसकी जानकारी आरोपी से मौके पर ले जाकर ली गई। इसी दौरान जब पुलिस आरोपी को क्षेत्र से लेकर जा रही थी उस समय लालबाग पुलिस और एसपी राहुल कुमार के जिंदाबाद के नारे भी लोगों ने लगाए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |