ताजमहल परिसर में बच्चे को छोडक़र फरार हुई महिला की तलाश में जुटी पुलिस

आगरा: आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल परिसर में करीब 10 दिन पहले चार वर्षीय एक बच्चे को लावारिस छोड़कर फरार हुई महिला की अब भी तलाश की जा रही है।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। ताजगंज थाना के प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि ताजमहल परिसर में बच्चे को छोडक़र जाने वाली महिला व उसके साथ मौजूद पुरुष सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चा परिसर में बने सेंट्रल टैंक के नजदीक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को रोता हुआ मिला था और देर शाम तक परिजनों के इंतजार के बाद पुलिस ने बच्चे को शिशु गृह पहुंचा दिया। पांडेय ने बताया कि करीब एक सप्ताह बाद भी जब बच्चे की तलाश में कोई नहीं आया तो घटना के दिन की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। उन्होंने बताया कि फुटेज में दिख रहा है कि एक महिला व पुरुष बच्चे को सेंट्रल टैंक पर बैठाकर तेज कदमों से बाहर की ओर जा रहे हैं।

पांडेय ने बताया कि महिला ने जब बच्चे के साथ ताजमहल परिसर में प्रवेश किया तब उसने बुर्का पहन रखा था लेकिन बाद में बच्चे को छोडऩे के बाद उसने अपना बुर्का उतारकर पॉलिथिन में रख लिया और उसे पुरुष को दे दिया। उन्होंने बताया कि बच्चा अपना नाम, पता तक नहीं बता पा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |