झमाझम वर्षा के बीच निकली भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर की सवारी

खंडवा,ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर में सावन के पहले सोमवार को भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकालें। सांय चार बजे झमाझम बारिश के बीच दोनों सवारियां मंदिरों से रवाना होकर घाटों पर पहुंची।

यहां पूजन-अभिषेक के बाद नर्मदा में नौका विहार कराया गया। इस दौरान पुष्प वर्षा और जय ओंकार व भोले नाथ के जयकारो से तीर्थनगरी गूंज उठी। सोमवार सुबह साढ़े चार बजे मंदिर के द्वार खुलते ही श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन की ओर से जरूरी व्यवस्थाएं की गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए दर्शन व्यवस्था में आंशिक बदलाव कर श्रद्धालुओं को रैंप से होकर बाहर निकलने की व्यवस्था की गई है।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सोमवार सुबह भगवान का फूलों से शिवलिंग का श्रंगार किया गया। ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के पट श्रद्घालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलने के बाद दिनभर दर्शन और पूजन का सिलसिला चला। वर्षा के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

दोपहर तीन बजे बाद अचानक तेज वर्षा शुरू होने से तीर्थनगरी तरबतर हो गई। शाम चार बजे ओंकारेश्वर भगवान की सवारी फूलों से सजी पालकी में सवार होकर आदि शंकराचार्य की गुफा के सामने से होती हुई कोटितीर्थ घाट पहुंची। यहां पंचमुखी रजत प्रतिमा को नर्मदा जल से ओंकारेश्वर मंदिर के पुजारियों द्वारा स्नान कराया गया। इसके बाद आचार्य और पंडितों द्वारा महाआरती, रूद्र अभिषेक किया गया। अनुष्ठान के बाद भगवान ओंकारेश्वर को नौका विहार करवाया गया।

ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान की सवारी मंदिर से साढ़े चार बजे निकली। निर्वाणी घाट पर ममलेश्वर मंदिर के पुजारी व पंड़ितों द्वारा भगवान ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का अभिषेक कर नौका विहार कराया गया। नर्मदा नदी में भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर की सवारियों ने एक साथ नौका विहार किया। नाविकों द्वारा पांच नावों से मुख्य मंदिर के ठीक सामने नर्मदा के जल में परिक्रमा कराई गई। नर्मदा तट व दोनों पुलों पर मौजूद भक्तों द्वारा भगवान की सवारियों पर पुष्पवर्षा की गई।

नगर के मुख्य बाजार से सवारियां जेपी चौक पहुंची। यहां से भगवान ओंकारेश्वर की सवारी पुराने झूला पुल से शिवपुरी मुख्य बाजार होते हुए रात में मंदिर पहुंची। मंदिर में पंड़ित डंकेश्वर दीक्षित द्वारा शयन आरती करवाई गई। इसी तरह जेपी चौक से भगवान ममलेश्वर की सवारी लौटकर गौमुखघाट जूना अखाड़े के सामने से होते हुए रात करीब नौ बजे मंदिर पहुंची।

ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक और सवारी प्रभारी पंड़ित आशीष दीक्षित ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को इंद्रदेव की जमकर कृपा बरसी। इस सीजन की यह पहली तेज वर्षा थी। सवारी कोटितीर्थ घाट पहुंचने पर भगवान ओंकारेेश्वर का पूजन और अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को नौका विहार करवाया गया। सावन अधिका मास की वजह के आठ सावन और एक भादौ के सोमवार पर परंपरा के अनुरूप भगवान की सवारी निकाला जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |