प्रार्थना सभा में पढ़ाया जा रहा था धर्म परिवर्तन का पाठ…पुलिस ने की छापेमारी, 5 महिलाएं गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही एक ताजा मामला आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के ढाका नरवारी ग्राम सभा से सामने आया है। जहां पर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा था। धर्मांतरण की पाठशाला विजय बहादुर बिंद के घर पर चल रही थी। वहां पर एक कमरे में कुछ महिलाएं मिली। अंदर तंत्र मंत्र के सामान के साथ धार्मिक पुस्तक आदि सामान भी मिला।

बता दें कि कमरे में प्रार्थना सभा के साथ-साथ तंत्र मंत्र का खेल चल रहा था। महिलाओं को झाड़-फूंक भी की जा रही थी। हिंदू देवी देवताओं को अपशब्द कहे जा रहे थे। मौके पर एक महिला ने बताया कि उसे काफी दिनों से टी. बी. हुई थी, लेकिन ईसा मसीह की शरण में आने के बाद टी.बी. ठीक हो गई। ईसा मसीह की शरण में आने से राहत मिली है। वही एक महिला का कहना है मुझे पूरे शरीर में छाला हुआ था और ईसा मसीह की शरण में आने से छाला ठीक हो गया। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पवई थाने की पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।

मामले में 5 महिलाएं की गिरफ्तार
इस मामले में निषाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बृजेश पांडेय की तरफ से लिखित शिकायत पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां लाउडस्पीकर से देवी देवताओं को अपशब्द कहे जा रहे थे। ग्रामीणों को धन से प्रलोभित करने का भी मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें आजमगढ़ जौनपुर में सुल्तानपुर की महिलाएं हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |