कांग्रेस का वॉकओवर! जयशंकर का राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना जाना तय?…सावन के शुभ मुहूर्त में आज करेंगे नामांकन

विदेश मंत्री एस. जयशंकर गुजरात से राज्यसभा की सीट के लिए होने वाले चुनाव के वास्ते सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। जयशंकर रविवार को यहां पहुंचे थे। भाजपा की गुजरात इकाई के महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने रविवार को बताया कि जयशंकर सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनका और गुजरात से दो अन्य राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो रहा है। जयशंकर रविवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां गुजरात के मंत्री राघवजी पटेल और अहमदाबाद के महापौर किरीट परमार समेत भाजपा के कई पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

भाजपा ने उन तीन राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है, जिनके लिए 24 जुलाई को चुनाव होना है। फिर भी जयशंकर का नामांकन निश्चित है। कांग्रेस ने गत शुक्रवार को कहा था कि वह गुजरात से राज्यसभा की तीन सीट के लिए होने वाले चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी क्योंकि 182 सदस्यीय विधानसभा में उसके पास पर्याप्त विधायक नहीं हैं।

गुजरात में पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड 156 सीट पर जीत हासिल की थी। गुजरात से राज्यसभा की 11 सीट में से वर्तमान में आठ पर भाजपा और बाकी पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा के पास जो आठ सीट हैं, उनमें से एस जयशंकर, जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनावाडिया का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। इन तीन सीट के लिए ही चुनाव होना है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 24 जुलाई को होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |