मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिव्यांगजन से कहा- आप अकेले नहीं हो, मामा आपके साथ है मुख्यमंत्री भैरून्दा में दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरण के कार्यक्रम में शामिल हुए 209 दिव्यांगजन को 316 सहायक उपकरण नि:शुल्क वितरित

भोपाल : रविवार, जुलाई 9, 2023, 19:56 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दिव्यांगजन भले शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं लेकिन वे मन से बहुत मजबूत होते हैं। शरीर का कोई अंग कमजोर हो सकता है, लेकिन व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए। उन्होंने दिव्यांगों से कहा कि आप अकेले नहीं हैं आपका मामा आपके साथ हैं। जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान भैरून्दा के कृषक संगोष्ठी भवन में दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरण शिविर में आए हितग्राहियों एवं नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुष्प-वर्षा कर दिव्यांगजन का स्वागत और अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी दिव्यांग का डाटा एकत्र कर सितंबर माह तक विशेष शिविर लगाये जायेंगे और क्षेत्र के सभी दिव्यांग को सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। गत दिवस भैरून्दा में दिव्यांगजन के चिन्हांकन के लिए एक विशेष शिविर लगाया गया था, जिसमें मेडिकल बोर्ड द्वारा 727 दिव्यांग का परीक्षण कर प्रमाण-पत्र दिये गये। इस दौरान 194 दिव्यांग का इलाज भी करवाया गया और अनेक दिव्यांग को सहायक उपकरण वितरण के लिए चिन्हांकित किया गया था।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज भैरूंदा में हुए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 209 दिव्यांग हितग्राहियों को 23 लाख 90 हज़ार रूपए के 316 सहायक उपकरण प्रदान किए गए हैं। इसमें 21 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 32 को ट्रायसायकल, 52 को व्हीलचेयर, 32 को एल्बो क्रच, 70 को बैसाखी, 31 को वर्किंग स्टिक, 5 को ब्लाइंड केन, 7 को रोलेटर, 3 को सेलफोन, 3 को एडीएल किट, 5 को स्मार्टफोन, 4 को सीपी चेयर, 50 को श्रवण यंत्र डिजिटल तथा एक दिव्यांग हितग्राही को ब्रेल किट का वितरण किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, सांसद श्री रमाकांत भार्गव, श्री गुरू प्रसाद शर्मा, श्री रघुनाथ भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय, अनुसूचित जनजाति वित्त निगम की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बारेला, नगर परिषद अध्यक्ष श्री मारूति शिशिर सहित अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |