प्रदेश के इस जिले में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर लगा प्रतिबंध, 1000 रुपये जुर्माना या छः महीने की होगी सजा

खंडवा। पान, गुटखा, पाउच खाकर इधर-उधर सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अब लोगों को भारी पड़ सकता है। खंडवा में नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले लोगों को लेकर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही निगम ने इसके लिए बाकायदा आदेश जारी कर यह कहा है, कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले लोगों पर एक हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा या छः माह की सजा दी जाएगी।

निगम कमिश्नर नीलेश दुबे ने बताया कि इस नियम का पालन सख्ती से करवाया जाएगा और लोगों से यह अपील है, कि वह सार्वजनिक स्थानों पर ना थूके अन्यथा उन पर एक हजार का जुर्माना लगाया जाएगा या छः माह की सजा पर विचार किया जाएगा। शहर को स्वच्छ बनाने और स्वच्छता रेटिंग में अव्वल लाने के लिए यह सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |