बिलासपुर में भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, देखते ही देखते मलबे में बदली मेडिकल स्टोर और ज्वेलरी शॉप

बिलासपुर: बिलासपुर के मंगला चौक के पास आज सुबह 7 बजे बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तीन मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते पूरी की पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। बिल्डिंग में मेडिकल स्टोर और एक ज्वेलरी शॉप थी। गनीमत थी कि बिल्डिंग में हादसे के वक्त कोई मौजूद नहीं था।

बता दें बिल्डिंग के ठीक नीचे नाला निर्माण का कार्य चल रहा है जो लगभग एक महीने से चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम के द्वारा लापरवाही पूर्वक निर्माण किया जा रहा है। जिसका बड़ा खामियाजा आज एक बिल्डिंग गिरने से देखने को मिला। लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के कारण ही बिल्डिंग का बेस कमजोर हुआ। जिसकी वजह से आज यह दुर्घटना घटी है।

वही हादसे के बाद दुकान के मालिक विशाल गुप्ता ने बताया कि लापरवाही पूर्वक नाला खुदाई की जानकारी अधिकारियों को दी गई थी। लेकिन उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया। आपको बता दें कि बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग स्थित मंगला चौक भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। यहां लोगों की काफी भीड़ रहती है, जिससे यह दुर्घटना हो सकती थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |