‘कांग्रेस बाय बाय मोड में आ गई है’, बीकानेर से PM मोदी ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर शनिवार को निशाना साधते हुए उसे ‘‘लूट की दुकान” व ‘‘झूठ का बाजार” बताया और कहा कि पार्टी राजस्थान में ‘बाय बाय मोड (अलविदा की मुद्रा)’ में आ गई है। बीकानेर के पास नौरंगदेसर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘राज्य की कांग्रेस नीत सरकार ने बीते चार साल में राजस्थान का बहुत नुकसान किया है और अगले विधानसभा चुनाव में अपनी संभावित हार को देखते हुए वह अभी से ‘बाय बाय मोड’ में आ गई है।”

मोदी ने कहा, ‘‘राजस्थान में कांग्रेस की हार इतनी सुनिश्चित है कि यहां की सरकार अभी से बॉय-बॉय मोड में आ गई है।” उन्होंने दावा किया कि राज्य के कुछ मंत्री-विधायक तो अभी से अपने सरकारी बंगले खाली कर अपने निजी मकानों में जाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी हार का इतना भरोसा तो सिर्फ राजस्थान के कांग्रेस नेता ही कर सकते हैं। मोदी ने कहा कि पुरानी कहावत है कि दीया बुझने से पहले जोर से लपलपाता है, अपनी हार के डर से कांग्रेस भी ऐसा ही कर रही है।

मोदी ने कहा कि वह राजस्थान के लोगों को गुमराह करने पर उतर आई है ‘‘लेकिन आपको याद रखना है कि कांग्रेस का एक ही मतलब है… लूट की दुकान, झूठ का बाजार।” कांग्रेस के हालिया वादों को उनके लूट का इरादा और झूठा का पिटारा बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की झूठ व छलावे की राजनीति का सबसे अधिक शिकार राजस्थान का किसान हुआ है।

सभा में मौजूद लोगों के उत्साह की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा यह उत्साह बताता है कि राजस्थान में मौसम का पारा ही नहीं चढ़ा है बल्कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का पारा भी चढ़ चुका है और ‘‘जब जनता का पारा चढ़ता है तो सत्ता की गर्मी उतरते व सत्ता बदलते वक्त नहीं लगता।” इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अर्जुनराम मेघवाल व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अनेक नेता मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |