Shri Amarnath यात्रियों की सुविधा हेतु प्रशासन ने उठाया अहम कदम

जम्मू: श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के कारण यात्रा को रोक दिया गया है जिसके कारण जो भी यात्री जहां भी थे उन्हें वहीं रुकने के लिए कहा गया है। खबर के अनुसार पंचतरणी में भी कुछ लोग फंसे हुए हैं उन्हें वहां पर बने टेंटों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पंचतरणी में करीब 8 हज़ार यात्रियों के रुकने के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने कुछ राहत प्रदान की है। कैंप डायरेक्टर पंचतरणी शेर सिंह तथा यात्रा अधिकारी पंचतरणी एस.पी. मुनीश आनंद से विशेष बातचीत में जानकारी मिली है कि जो टेंट 600 रुपए प्रति दिन प्रति यात्री के हिसाब से मुहैया करवाया जाता था वह अब 200 रुपए प्रति दिन प्रति यात्री के हिसाब से मुहैया करवाया जाएगा जिससे कुछ हद तक यात्रियों को राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल मार्गों पर दूसरे दिन भी यात्रा स्थगित रही है। आज की सुबह भी किसी को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उधर, पहलगाम से अमरनाथ गुफा तक के यात्रा मार्ग पर स्थित पोषपत्री में भी ताज़ा हिमपात हुआ है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |