कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा, मुझे भी भाजपा ने 45 करोड़ के ऑफर के साथ मंत्री पद का लालच दिया

उज्जैन: मध्य प्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे सियासी माहौल गर्मा रहा है। इसी बीच उज्जैन के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधायक ने मंच से दावा किया है उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने 40 से 45 करोड़ का ऑफर दिया था। विधायक ने  कहा कि बीजेपी ने उन्हें राज्य मंत्री का पद के ऑफर के साथ साथ नोटों से भरा एक कमरा देने की बात कही थी।  लेकिन मैंने इस ऑफर को ठुकरा दिया।

इस वीडियो में विधायक मुरली मोरवाल कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार गिराने की वजह समझा रहे थे। वायरल वीडियो 30 जून का बताया जा रहा है। विधायक कांग्रेस की मंडल और सेक्टर कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे।

कांग्रेस विधायक के इस वीडियो पर बीजेपी का कहना है कि मोरवाल को इस विधानसभा चुनाव में टिकट कटने का डर है। इसलिए खुद को ईमानदारी का सर्टिफिकेट दे रहे हैं। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। तब कांग्रेस ने बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |