दिल्ली की सड़कें बनीं तालाब, भारी बारिश से कई जगहों पर भरा पानी…लोग परेशान

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन कई इलाकों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली के मथुरा रोड से लेकर कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में दुकानों और घरों में पानी भर गया। मथुरा रोड पर जलभराव से जाम लग गया। गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

इसी कड़ी में दिल्ली की मथुरा रोड पर सरिता विहार अपोलो अस्पताल के पास जाम और जलभराव की समस्या देखी जा रही है। गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। कनॉट प्लेस में भी लोगों को जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

कनॉट प्लेस में कई दुकानों में घुसा बारिश का पानी
कनॉट प्लेस में कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया है। इसको लेकर कनॉट प्लेस मार्किट एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। इसके साथ ही डीयू नॉर्थ कैंपस में जलजमाव देखने को मिला है। यहां सड़क पर भारी जलजमाव के बाद कॉलेज के स्टूडेंट्स सड़क पर पानी में वॉलीबॉल खेलते नजर आए।

कुछ ऐसी ही स्थिति सदर बाजार में भी देखने को मिल रही है। यहां दुकानों के अंदर बारिश का पानी घुस गया है। सदर बाजार का नजारा ऐसा लग रहा है जैसे कि बाढ़ आ गई हो। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि हनुमान मंदिर, यमुना बाजार और निगम बोध घाट के पास जलभराव के कारण आईएसबीटी कश्मीरी गेट से राजघाट की ओर यातायात प्रभावित है।

गंदे पानी का स्विमिंग पूल बन गईं सड़कें
उधर, नोएडा व आसपास भी सुबह से बारिश हो रही है। इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मगर, बारिश से पूरा शहर पानी पानी हो गया है। कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। इससे प्राधिकरण के तमाम दावों की पोल भी खुल गई है। सड़कें मानो गंदे पानी का स्विमिंग पूल बन गई हों। कई जगह जाम की स्थिति बन गई। बता दें कि दिल्ली और नोएडा में अगले 4 दिन तक बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज (8 जुलाई) से 11 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना है। इसके बाद भी बारिश जारी रहेगी हालांकि इसमें कमी देखी जा सकती है। आज के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है। हल्के-हल्के तापमान में बढ़त दर्ज की जा सकती है। अगले हफ्ते के अंत तक न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |