पति-पत्नी और वो! SDM ज्योति मौर्या पर पति आलोक ने लगाया एक और गंभीर आरोप

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की महिला पीसीएस ऑफिसर ज्योति मौर्या और उनके पति का विवाद सुर्खियों में है। दोनों पक्षों में आरोप प्रति आरोप का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में जिस शादी के कार्ड को SDM ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ ने सही बताया था अब आलोक ने उस पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ज्योति के पति आलोक का कहना है कि ऐसा कार्ड तो कोई भी छपवा सकता है। वायरल शादी के कार्ड पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मेरे नाम के आगे ग्राम पंचायत अधिकारी लिखा है, जबकि ज्योति के आगे अध्यापिका लिखा है। अलोक ने कहा कि यह कैसे हो सकता है। शादी के वक्त ज्योति सिर्फ बीए पास थीं।

उधर, आलोक के गांव वाले और उनके बारात में शामिल लोगों ने भी वायरल शादी के कार्ड को फर्जी बताया है। आलोक के दोस्त राम कृष्ण चौरसिया ने बताया कि कार्ड उन्होंने ही छपवाया था। यह कार्ड वह नहीं है जो शादी में बांटा गया था। उन्होंने कहा कि आजकल फोटोशॉप का ज़माना है। कोई कुछ भी कर सकता है। वायरल कार्ड फर्जी है।

गौरतलब है कि ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ ने शादी कार्ड को लेकर कहा था कि झूठ की बुनियाद पर टिकी शादी का अंजाम ऐसा ही होना था। उन्होंने दामाद आलोक और उनके परिवार को झूठा बताते हुए कहा था कि शादी के वक्त उन्होंने कार्ड पर ग्राम पंचायत अधिकारी छपवाया था, जबकि वे सफाई कर्मी थे। अब उनके इस दावे पर भी आलोक मौर्या ने सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं ज्योति ने सोशल मीडिया पर लग रहे आरोपों को निराधार बताते हुए मामले की जांच की मांग की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |