मस्जिद पर पथराव करके युवकों ने लगाए जय श्रीराम के नारे, भाजपाई और कांग्रेसी एक दूसरे पर जड़ रहे आरोप

अनूपपुर: अनूपपुर जिले में कुछ युवकों पर मस्जिद पर पथराव करके अशांति फैलाने की कोशिश का आरोप है। घटना बुधवार देर रात की है। जहां कोतमा थाना क्षेत्र के लहसूई रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित मस्जिद पर कुछ युवकों ने पथराव करके जय श्रीराम के नारे लगाए। इतना ही नहीं युवकों ने मस्जिद के इमाम को जान से मारने की धमकी भी दी। उपस्थित लोगों ने दो लोगों को पकड़ लिया हांलाकि वह भी भाग गए। इसके बाद रात में ही मुस्लिम समाज के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोतमा थाने का घेराव कर आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई।

21 वर्षीय फरमान अली पुत्र अरशद अली निवासी कोतमा की शिकायत पर पुलिस ने मनु सोनी पुत्र मदन लाल सोनी निवासी वार्ड 6 पुराना स्टेट बैंक के पीछे कोतमा और चंदन रजक निवासी बस्ती कोतमा पर धारा 295 ए, 294, 506,34 के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके साथ ही मामले की सूचना मिलने पर भाजपा के नेता भी मौके पर पहुंच गए जिनके द्वारा इस घटना में दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है वे एनएसयूआई के ज्ञापन तथा धरना प्रदर्शन में आए दिन दिखलाई पड़ते थे लेकिन साजिश के तहत भाजपा को बदनाम करने के लिए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए यह किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |