राहुल गांधी से तुलना करने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली चुटकी, ट्विटर यूजर्स से बोले- सीखीं चीजें भुला

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता द्वारा एक रेस्तरां के कर्मचारियों के साथ उनकी बातचीत और आम लोगों के साथ राहुल गांधी के सीधे संवाद के बीच समानता को लेकर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता पर कटाक्ष किया है।

कांग्रेस के पूर्व नेता सिंधिया ने बृहस्पतिवार को ग्वालियर में रेस्तरां के कर्मचारियों के साथ बातचीत का एक वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया था। उन्होंने ट्वीट किया, “स्वादिष्ट भोजन खाने के साथ-साथ जरूरी है खानसामा से मिलना। आज ग्वालियर प्रवास के दौरान एक रेस्तरां के युवा कर्मचारियों से मिला और खाने एवं स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।”

सिंधिया के ट्वीट व वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने कहा, “राहुल गांधी से सीख रहे हैं। अच्छा है।” सिंधिया ने दो शब्दों में जवाब दिया, “एक्चवली अनलर्निंग (वास्तव में सीखी हुई चीजों को भुला रहा हूं)।”

ट्विटर उपयोगकर्ता ने फिर से सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा, “जब मैं आप दोनों की तुलना करता हूं। वह (गांधी) आपसे ज्यादा जमीनी, विनम्र, सच्चे और ईमानदार लगते हैं महाराज। इसलिए उनसे सीखने में कोई बुराई नहीं है।” कांग्रेस में रहने के दौरान गांधी के करीबी माने जाने वाले सिंधिया ने पार्टी से इस्तीफा देकर मार्च 2020 में भाजपा का दामन थाम लिया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |