शाजापुर
—-
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल की अध्यक्षता में आज अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत वर्ष 2023 के चतुर्थ त्रैमास की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 01 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक योजना में प्राप्त प्रकरणो पर समीक्षा की गई। बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के अजाक शाजापुर से प्राप्त 88 एवं अन्य जिलो से प्राप्त 12, इस प्रकार कुल 100 प्रकरण तथा जनजातीय वर्ग के अजाक शाजापुर से प्राप्त 08 एवं अन्य जिलो से प्राप्त 03, इस प्रकार कुल 11 प्रकरणों पर की गई कार्यवाही पर चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री कन्याल ने अ.जा.क. थाना शाजापुर को पीडितो के प्रकरण घटना होने के 01 माह के भीतर स्वीकृति के लिए जिला संयोजक श्रीमती मीना मण्डलोई को प्रस्तुत करने तथा जिला संयोजक को प्रकरण में अविलम्ब स्वीकृति की जाकर राशि संबंधितो के बैंक खातो में भुगतान किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने विशेष लोक अभियोजक से सम्पर्क कर सजा का प्रतिशत बढाने पर भी प्रयास करने संबंधी निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री यशपालसिंह राजपूत, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष टैगोर, जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक श्रीमती मीना मंडलोई, उपपुलिस अधीक्षक अजाक थाना शाजापुर श्री के.के. शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजू निदारिया, अभियोजन अधिकारी श्री गोयल एवं अशासकीय सदस्य श्री विक्रम मालवीय, श्री मुकेश चौहान भी उपस्थित थे।
#JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP