कलेक्टर श्री कन्याल ने श्रीमती कृष्णाबाई को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया
शाजापुर
—-
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने ग्राम कुम्हारियापाल की निवासी श्रीमती कृष्णाबाई पति श्री अम्बाराम को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि विगत 25 जुलाई 2022 को मो. बड़ोदिया तहसील के ग्राम कुम्हारियापाल निवासी श्री अम्बाराम पिता नंदराम की स्वयं के खेत पर कृषि कार्य करते समय विद्युत करंट लग जाने पर उसकी माय हास्पिटल इन्दौर में ईलाज के दौरान 27 अगस्त 2022 को मृत्यु हो गई थी। इस कारण कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा मृतक की निकटतम वारिस पत्नी श्रीमती कृष्णाबाई के लिए मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
#JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP