‘पानी पूरी गैंग’ दिनभर पानी पूरी बेचकर करते थे रेकी, रात में सूने मकान पर देते थे घटना को अंजाम

श्योपुर: श्योपुर जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाते हुए पुलिस को कामयाबी हाथ लगी हैं। जिले के देहात थाना क्षेत्र के नागदा आवदा व अन्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पानी पूरी गैंग के नौ अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इन लोगों ने श्योपुर में लाखो की दो चोरियों के वारदात को कबूला है। ये लोग दिन भर पानी पूरी बेचकर रेकी करते थे और रेकी करने के बाद रात को सुने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस को इन आरोपियों से सवा लाख कीमत के जेवर और 25 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैें साथ मे सब्बल, हथौड़ा,पेचकस टोर्च और आरी भी पुलिस ने जप्त की है । यह सभी 9 आरोपी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई शहरों में 50 से 60 लाख की ज्यादा चोरी के वारदात को अंजाम दे चुके हैं। साथ ही यह पानी पूरी गैंग जो कि अब अंतर राज्य गैंग के नाम से चर्चित है। भिंड और राजस्थान की भी पुलिस को इनकी तलाश है।

 यह सभी आरोपी दिन में पानी पूरी बेचने के बहाने शहर के कई क्षेत्रों में वार्डों में मोहल्लों में रेकी किया करते थे और जिस घर में ताला लगा मिलता था या सूचना मिलती थी कि घर में पिछले कई दिनों से कोई नहीं है उस घर को टारगेट करते थे और वहां से चोरी की वारदात करके गायब हो जाते थे । इस गैंग के दो मुख्य आरोपी पिछले कई सालों से श्योपुर में ही रह रहे थे । जो पानीपूरी का धंधा करते थे पुलिस ने इन सब को दबोच लिया है और कई सारी चोरियों की वारदात को आरोपी ने कबूल किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |