महाकाल भगवान की सवारी मार्ग और मन्दिर परिसर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे संभागायुक्त और IG

उज्जैन: संभागायुक्त संदीप यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी अनिल कुशवाह, कलेक्टरकुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ श्रावण एवं भादौ माह की निकलने वाली भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी के पारम्परिक मार्ग का एवं मन्दिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को भगवान महाकाल की सवारी की तैयारियों के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये।

संभागायुक्त एवं आईजी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सर्वप्रथम महाकाल लोक से शंख द्वार से होते हुए महाकाल मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों से निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की और निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों के अवलोकन के बाद मंदिर के मुख्य द्वार से ई-रिक्शा से कोट मोहल्ला चौराहा होते हुए गुदरी चौराहा से रामघाट, रामघाट से गणगौर दरवाजा, कार्तिक चौक, खाती समाज जगदीश मंदिर, ढाबा रोड, मावा बाजार, छतरी चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार सवारी मार्ग का निरीक्षण किया। इसके बाद महाकाल लोक के कॉरिडोर में स्थित कंट्रोल रूम पहुंचकर मन्दिर परिसर एवं मन्दिर के बाहर विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने गुदरी, हरसिद्धि की पाल, रामघाट, गोपाल मंदिर सहित समस्त सवारी मार्ग में व्यवस्थित बेरिकेडिंग करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री अनुकूल जैन, एएसपी श्री आकाश भूरिया, प्रशासक श्री संदीप सोनी, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री आशीष पाठक सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

श्री महाकालेश्वर की पहली सवारी 10 जुलाई को ….
श्रावण एवं भादौ मास में निकलने वाली भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी के क्रम में प्रथम सवारी 10 जुलाई को निकाली जायेगी। द्वितीय सवारी 17 जुलाई को, तृतीय सवारी 24 जुलाई को, चतुर्थ सवारी 31 जुलाई को, 7 अगस्त को पांचवी सवारी और 14 अगस्त को छटी सवारी को निकाली जायेगी। सातवी सवारी एवं नागपंचमी पर्व सोमवार 21 अगस्त को, आठवीं सवारी 28 अगस्त, नौंवी सवारी 4 सितम्बर और प्रमुख व शाही सवारी सोमवार 11 सितम्बर को निकाली जायेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |