किसी के भी साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं, मध्य प्रदेश में शिवराज है तो जनता भगवान: शिवराज सिंह चौहान

भोपाल: सीधी कांड को लेकर सीएम शिवराज सिंह बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं। आदिवासी पर पेशाव करने वाले आरोपी पर उन्होंने न केवल सख्त कार्रवाई करवाई बल्कि पीड़ित को सीएम हाउस बुलाकर पैर धोकर उसका सम्मान लौटाया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मामले को लेकर साफ शब्दों में कह दिया कि वे शासन-प्रशासन समेत सभी को संदेश देना चाहते हैं कि गरीबों के साथ संवेदना का व्यवहार बनाएं रखें और जो गड़बड़ करेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

सीएम ने कहा कि उन्होंने अपने मन की तकलीफ को कम करने के लिए रावत को अपने पास बुलाया और उसके चरण धोकर अपने माथे से लगाए। उनके लिए दरिद्र ही नारायण और जनता ही भगवान है

सीएम शिवराज सिंह ने आगे कहा कि अपराध और अन्याय करने वाले का कोई धर्म, जाति या पार्टी नहीं होती। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी अपील की कि गरीबों के साथ मानवीयता, प्रेम, करूणा, प्रेम और दया से भरे रहें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की जरूरतों का भी ध्यान रखा जाएगा। सीएम चौहान ने अपने नियमित पौधरोपण के क्रम में रावत के साथ भी पौधरोपण किया।

इससे जुड़ा वीडियो साझा करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि एक ही चेतना सब में है, वृक्ष बिना किसी भेदभाव के सबको प्राणवायु देते हैं, हम भी वृक्ष जैसे बनें। रावत के साथ मुलाकात का अपना वीडियो सांझा करते हुए चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि यह वीडियो वे इसलिए सांझा कर रहे हैं कि सब समझ लें कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है। किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राज्य के हर नागरिक का सम्मान उनका सम्मान है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |