MTH में खराब दूध पीने से 15 बच्चों की मौत की खबर से मचा हड़कंप, कलेक्टर ने जांच के बाद बताई घटना सच्चाई

इंदौर : इंदौर के एमटीएच सरकारी अस्पताल में बच्चों की मौत की खबर के बाद शहर भर में हड़कंप मच गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हुआ जिसमें एमटीएच अस्पताल में परिजन 15 बच्चों की मौत की बाद कर रहे हैं। जैसे ही 15 बच्चों की मौत का मैसेज वायरल हुआ वैसे ही तुरंत कलेक्टर ने एडीएम अभय बेडेकर को मौके पर भेजा और मामले की जांच की। जिसमें पाया गया कि MTH हॉस्पिटल में 15 बच्चों की मौत की ख़बर भ्रामक है।

कलेक्टर डा. इलैया राजा टी ने स्पष्ट किया है कि MTH में ऐसी कोई घटना नहीं हुई हैं। यहां कुछ व्यक्तियों द्वारा हंगामा किए जाने की ख़बर पर प्रशासनिक अमले को भेजा गया है। कलेक्टर द्वारा मौके पर ADM एवं अन्य अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया है।

परिजनों का जो हंगामा चल रहा था उसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वायरल मैसेज कर दिया गया था जिसमें ख़राब दूध पीने से 15 बच्चों की मौत का आंकड़ा दिया गया था। इसको लेकर ADM एवं अन्य अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया। वहीं कुछ परिजनों ने बताया कि 6 से 15 बच्चों की मौत बुधवार और गुरुवार को हुई है। वहीं कुछ परिजनों का आरोप है कि खराब दूध पीने से बच्चों की मौत हुई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |