पोस्‍टमार्टम के बाद बदल गया शव, अंत्येष्टि के पहले बहन ने की पहचान

गुना। बजरंगगढ़ के माता मोहल्ले के रहने वाले एक युवक की मंगलवार में आगरा में सड़़क दुर्घटना में मौत होने के बाद स्वजन पीएम के बाद शव को वापस ले आए। बुधवार सुबह अंत्येष्टि की लगभग तैयारियां भी पूरी हो चुकी थी। रिश्तेदार और आसपास के लोग भी घर आ चुके थे। श्मशान में लकड़ियां और कंडे रखकर चिता भी तैयार कर ली गई थी, लेकिन अंत्येष्टि से पहले युवक की बहन भाई के चेहरे को देखते ही चीखने लगी, उसने कहा यह मेरा भाई का नहीं किसी और का शव है।

इस बात की आशंका से और लोगों ने भी शव को देखा तो बोले यह किसका शव ले आए। इसके बाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही थाने में काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद लोगों द्वारा पुलिस से शव बदलने की बात गई तो फौरन आगरा में संपंर्क किया गया तो शव बदलने के साथ ही दूसरा शव रखा होने की बात स्पष्ट हुई।

इसके बाद बुधवार को स्वजन शव बदलने के लिए आगरा के लिए रवाना हुए। बजरंगगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मातापुरा मोहल्ले में रहने वाला विष्णु उर्फ प्रियभान पुत्र बुंदेल सिंह अहिरवार 23 सोमवार की शाम को खुद के पिकअप वाहन से अशोकनगर होते हुए आम भरने के लिए आगरा गया था।

आगरा से 20 किलोमीटर पहले पेड़ से पिकअप वाहन टकराने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बुंदेल सिंह अपने समधी और आठ लोगों को लेकर आगरा के सैया थाने में मंगलवार की दोपहर में पहुंच गए। जहां कागजी कार्रवाई के बाद मंगलवार की रात नौ बजे अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में जल्दबाजी करते हुए शव को लेकर बजरंगगढ़ आ गए।

जहां बुधवार की सुबह अंत्येष्टि के पहले युवक की बहने ने भाई के अंतिम दर्शन करने के लिए चेहरे से प्लास्टिक हटाई तो शव किसी दूसरे व्यक्ति का निकला। इसके बाद बुधवार को बजरंगगढ़ पुलिस की मदद से स्वजन शव बदलने के लिए आगरा रवाना हुए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |