भाजपा ने ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाई, शिवसेना के बाद NCP में विभाजन होने पर भड़के संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अभी हाल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और पिछले साल महाराष्ट्र में शिवसेना में विभाजन कराने की साजिश रची है। संजय राउत ने राकांपा नेता अजित पवार के शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी से अलग होने के राजनीतिक घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन फिर भी महाराष्ट्र में मजबूती से आगे बढ़ेगा।

भाजपा के मुखर आलोचक राउत ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शरद पवार से फोन पर बात की, जबकि कांग्रेस नेताओं ने राकांपा में विभाजन के बाद अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए मंगलवार को शरद पवार से मुलाकात की। राउत ने भाजपा के लिए ‘दिल्ली का सुल्तान’ विशेषण का इस्तेमाल करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा राजनीतिक खेल का आनंद ले रही है, जबकि राज्य में सबसे प्रभावशाली सामाजिक समूह मराठा आपस में लड़ रहे हैं।

संजय राउत ने कहा, ‘‘ फूट डालो और राज करो भाजपा की नीति है। उन्होंने शिव सेना में फूट डाल दी और एक परिवार जैसी पार्टी को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया गया। अजित पवार को शरद पवार के खिलाफ खड़ा किया गया है। फूट डालो और राज करो अंग्रेजों की नीति थी। ” गौरतलब है कि राकांपा में रविवार को विभाजन हो गया और अजित पवार 40 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए महाराष्ट्र में शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार में शामिल हो गए।

रविवार को अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री और राकांपा के आठ अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। अजित पवार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल के साथ असली राकांपा होने का दावा किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल शिवसेना में भी उस समय विभाजन हो गया था जब एकनाथ शिंदे ने तीन दर्जन से अधिक विधायकों के साथ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |