शहज़ाद खान) आम नागरिक दोपहर 12.00 बजे से 01.30 बजे तक कलेक्टर से मिल सकेंगे आपको बता दे कि
—
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल आम नागरिकों की सुविधा एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से प्रतिदिन कलेक्टर कार्यालय शाजापुर में आने वाले आमजनों से कार्यालयीन दिवस में दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक मुलाकात के लिये उपलब्ध रहेंगें तथा नागरिकों से उनकी समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण करेंगें। उक्त समय के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल के अनुपस्थित रहने की स्थिति में अपर कलेक्टर श्री बी
एस सोलंकी द्वारा आमजनों से मुलाकत कर उनकी समस्या का समाधान किया जायेगा। इसके साथ ही आम नागरिक कलेक्टर श्री कन्याल को प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई में प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक मुलाकात कर अपनी समस्याएं बता सकते है।
#JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur#MP