कर्नाटक: कुमारस्वामी ने कांग्रेस सरकार को बताया ‘लुटेरी’, भाजपा के प्रति दिखाई गर्मजोशी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति गर्मजोशी दिखाते हुए कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि ‘लुटेरों पर लगाम लगाने के लिए एक नया अध्याय शुरू करना होगा।’ जद(एस) में दूसरे नंबर के नेता कुमारस्वामी ने कहा कि वह इस अभियान में शामिल होने वालों का समर्थन करेंगे।

इससे एक दिन पहले कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता येदियुरप्पा ने कुमारस्वामी के इस आरोप के लिए उनका समर्थन किया था कि व्यापक स्तर पर ‘स्थानांतरण का धंधा’ जारी है, जिसमें अधिकारियों से उनके पद पर बने रहने के लिए 30 लाख रुपये वसूले जा रहे हैं। कुमारस्वामी ने सिद्धरमैया सरकार पर हमला जारी रखते हुए यहां पत्रकारों से कहा, “कल येदियुरप्पा ने मेरे बारे में कुछ अच्छे शब्द बोले थे। मैं गड़े मुर्दे नहीं उखाड़ना चाहता। इन लुटेरों पर लगाम लगाने के लिए नया अध्याय शुरू करना होगा।”

जद(एस) ने कांग्रेस सरकार को “लुटेरी” करार दिया और कहा कि पार्टी बड़े पैमाने पर ‘स्थानांतरण के धंधे’ में लिप्त है। कुमारस्वामी ने कहा, “जो भी मेरा समर्थन करना चाहे, मैं उसकी मदद लेने के लिए तैयार हूं। मैं इस राज्य के संसाधनों को बचाने के मेरे अभियान में आगे आने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ खड़ा रहूंगा।” भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा था, “हम एच.डी. कुमारस्वामी के लगाए आरोपों से सहमत हैं। वह जिम्मेदारी से बात कर रहे हैं।

हम अपने संघर्ष में उन्हें भरोसे में लेंगे। उन्हें भी हमारा साथ देना चाहिए। हम कुमारस्वामी के संघर्ष को अपना पूरा समर्थन देते हैं।” इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कुमारस्वामी के आरोपों को निराधार बताया। सिद्धरमैया ने कहा, “वह हताश हैं। इसलिए, ऐसा बयान दे रहे हैं।” शिवकुमार ने कहा, “कुमारस्वामी अपनी राजनीति करें। हमारा कर्तव्य लोगों की सेवा करना है, जो हम करेंगे।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |