चलती कार के बोनट पर लटकी महिला थाने पहुंची, वीडियो वायरल होने के बाद 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड..जानें पूरा मामला

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक महिला को कार के बोनट पर लटकते हुए दिखाने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मिश्र ने भोपाल में मीडिया से बातचीत में कहा कि वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। घटना के बारे में नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि एक सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम सोमवार को नशे के तस्करों को पकड़ने के लिए गोटेगांव शहर गई थी।

उन्होंने कहा कि जब पुलिसकर्मी दो आरोपियों को कार में थाने ला रहे थे तो एक महिला ने कार का बोनट पकड़ लिया और उस पर लटक गई। एसपी ने कहा कि वीडियो में कार बेहद धीमी गति से चलती हुई एक थाना परिसर के अंदर प्रवेश करती दिख रही है। गृह मंत्री ने कहा कि हमने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |