ओंकारेश्वर मंदिर के 4 पंडों के खिलाफ केस दर्ज, VIP दर्शन के नाम पर श्रदालुओं से मांगे थे पैसे

खंडवा: सावन महीने के पहले ही दिन ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं से पंडों की लूट सामने आई। श्रद्धालुओं की शिकायत पर पुलिस ने चारों ही आरोपी पंडों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच-पांच हजार के बांड भरवाकर जमानत दे दी। वीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध के बावजूद उनसे दर्शन कराने के नाम पर आरोपियों ने राशि की वसूली की लेकिन दर्शन नहीं कराए गए।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को चार पंडों द्वारा तीर्थयात्रियों से वीआईपी दर्शन के नाम पर राशि मांगने की शिकायत पुलिस को मिली। श्रद्धालुओं ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। टीआई बलजीतसिंह बिसेन ने बताया शिकायत मिलने पर ईश्वर पिता मोहन, बजरंग पिता लक्की निवासी ओंकारश्वर, किशन पिता राधेश्याम निवासी बड़वाह तथा अखनी कल्याण निवासी ओंकारेश्वर के खिलाफ धारा 107, 116 व 161 के तहत केस दर्ज किया है। तहसीलदार द्वारा चारों से 5-5 हजार रुपए का बांड भी भरवाया गया है।

पर्व व सावन माह को देखते हुए कुछ दिन पहले प्रशासन ने तीर्थनगरी के समाजसेवियों, गणमान्यजनों व पंडे-पुजारियों की बैठक ली थी। श्रद्धालुओं से अभद्रता व लूट की बात भी उठी थी। इस पर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को लूटने वालों को पकड़ने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड गठित करने की बात कही थी। यह आज तक मंदिर में नहीं दिखाई दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |