टिपरा मोथा पार्टी के प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा का पॉलिटिक्स से सन्यास, बोले- लोगों के लिए राजनीति छोड़ने का किया फैसला
त्रिपुरा की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टिपरा मोथा ची के प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने राजनीत छोड़ने का ऐलान किया है। एक वीडियो मैसेज के जरिए प्रद्योत देबबर्मा ने कहा कि “मैं अब राजनीति नहीं करना चाहता, मैं लोगों को कुछ देना चाहता हूं। मैंने लोगों को कुछ देने और राजनीति और सार्वजनिक जीवन छोड़ने का फैसला किया है।
वीडियो में देबबर्मा ने कहा कि नई पार्टी बनाने से कुछ नहीं होगा। एमपी, पीएम बनने से कुछ नहीं मिलेगा। मंत्री बनने से कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह तब मिलेगा, जब हम दिल्ली में एक साथ आवाज उठाएंगे। देबबर्मा ने दावा कि टिपरा मोथा के लोग आपस में एक दूसरे से जलते हैं। उन्होंने अपील की कि कुछ महीनों के लिए अपने अहंकार और गुस्से को एक तरफ करके समाज के लिए दिल्ली में आवाज उठाएं।
हाल ही में देबबर्मा ने राज्य के मुख्यमंत्री मानिक साहा से मुलाकात की थी। बता दें कि त्रिपुरा में इस साल ही विधानसभा चुनाव हुए थे। विधानसभा चुनावों में टिपरा मोथा पार्टी ने 60 में से 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वह राज्य की दूसरे नंबर की पार्टी थी।