अयोध्या पहुंचे अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- अभी से डगमगा रही पूरी सरकार

अयोध्याः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। यहां पर उन्होंने भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की मुश्किलें बढ़ रही है, लोगों ने देखा होगा योग दिवस पर कैसे पूरी सरकार डगमगा रही थी। कहा भाजपा का डगमगाना शुरू हो गया है। महाराष्ट्र मामले में उन्होंने कहा कि यह भाजपा का चरित्र है। उन्होंने कहा राम मंदिर निर्माण के बाद दर्शन के लिए जरूर आएंगे।

सुभाषपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के विधायक टूटने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा मीडिया मैनेज करने वाली भाजपा अब नेता भी मैनेज करने लगी है। उन्होंने कहा इसलिए खुद का चैनल और एक नेता तैनात कर दिया है। ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि ज्यादा न बोले नहीं तो 1,2,3 विधायक गिन नहीं पाएंगे । बता दें कि मीडिया को दिए एक बयान में ओपी राजभर ने कहा था कि महाराष्ट्र जैसा सियासी उठापटक उत्तर प्रदेश में भी होने जा रहा है। सपा के तमाम एमएलए और एमपी जल्द पाला बदलने वाले हैं।

महाराष्ट्र में एनसीपी टूटने पर पर साधा भाजपा पर निशाना
अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में एनसीपी टूटने पर कहा कि भाजपा इस तरह का प्रयोग करती रही है, भाजपा हमेशा कहती रही है भ्रष्टाचार खत्म होगा, क्या पार्टियों को तोड़ना भ्रष्टाचार नहीं है। बोले विधायकों को किस तरह का लाभ दिखा कर अपने साथ ले जाते हैं। लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए भाजपा काम करती रहती। उन्होंने कहा कि जनादेश का अपमान करने वाली पार्टी है भारतीय जनता पार्टी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में चरम सीमा पर महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कितना भी जोड़ तोड़ कर ले अब इनको जाना है। जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा वाले कितना भी प्रयोग करें वह कामयाब नहीं होने वाला है।

समान विचार धारा वाले दलों के नेताओं से बातचीत हो रही
उन्होंने कहा कि कल ही दक्षिण के दौरे पर था और लगातार समान विचार धारा वाले दलों के नेताओं से बातचीत हो रही है। बोले 2024 में सपा और सहयोगी दलों की ऐतिहासिक जीत होगी। वरुण गांधी को सपा के टिकट पर लड़ाने के सवाल पर कहा जो अच्छा चेहरा होगा उसे समाजवादी पार्टी लड़ाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष तेजी से मजबूत हो रहा है।

मंदिर का निर्माण होने के बाद वे रामलला का दर्शन जरूर करेंगे
उन्होंने कहा कि कहा मंदिर का निर्माण होने के बाद वे रामलला का दर्शन जरूर करेंगे। इससे पूर्व उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि दी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय के यहां भी उनकी दिवंगत पत्नी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने रौनाही में वरिष्ठ नेता हाजी फिरोज खान गब्बर के यहां लोगों से मुलाकात की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |