जयंत पाटिल का अजित पवार खेमे पर हमला, कहा- मुझे पद से हटाने का उन्हें कोई अधिकार नहीं

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाले खेमे को उन्हें पद से हटाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राकांपा के सभी विधायक (कुल 53) पार्टी प्रमुख शरद पवार के साथ हैं। एक दिन पहले, अजित पवार खेमे ने जयंत पाटिल की जगह सुनील तटकरे को राकांपा की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

इसने महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड को सदन की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने के लिए भी कहा था। अजित पवार खेमे द्वारा जयंत पाटिल को हटाए जाने से कुछ घंटे पहले राकांपा प्रमुख शरद पवार ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और महासचिव तटकरे को ‘‘पार्टी विरोधी” गतिविधियों में शामिल होने के लिए हटा दिया था। पटेल और तटकरे के खिलाफ यह कार्रवाई तब की गई जब वे रविवार को शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री बनने वाले अजित पवार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह में राकांपा के आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

मुझे पद से हटाने का कोई अधिकार नहीं
जयंत पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘(अजित पवार) के नेतृत्व वाला गुट ‘नेशनलिस्ट’ पार्टी है। उन्हें मुझे (राकांपा प्रदेश इकाई अध्यक्ष के) पद से हटाने का कोई अधिकार नहीं है।” पाटिल ने यह भी कहा कि उन्होंने सरकार में शामिल हुए नौ विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की है। शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने अजित पवार और आठ अन्य विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के समक्ष एक याचिका दायर की थी। जयंत पाटिल ने दावा किया, ‘‘सभी विधायक हमारे साथ हैं और आपको कल पता चल जाएगा।” अजित पवार खेमे ने राजभवन को सौंपे पत्र में दावा किया है कि उन्हें राकांपा के 40 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |     Ladli Behna Yojana Update: देवास में बोले शिवराज सिंह चौहान—लाड़ली बहनों को और मिलेगी आर्थिक मदद; मामा ने दिलाया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा     |     Balaghat News: बालाघाट में किराएदार बने आफत, मकान मालिक पर जबरन रजिस्ट्री का बनाया दबाव; पुलिस की शरण में पीड़ित परिवार     |     Canada Student Murder: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, वॉलमार्ट में काम के दौरान हुआ हमला; 21 दिन बाद भारत आएगा शव, परिजनों का बुरा हाल     |     विदिशा का ‘लल्लू’ निकला खूंखार दरिंदा! 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिसिया पूछताछ में कबूला खौफनाक राज; रूह कांप जाएगी आपकी     |     Sagar Fire News: सागर की गत्ता फैक्ट्री में देर रात लगी आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने पाया काबू; इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी     |     Naxalites Transformation: नक्सलवाद का रास्ता छोड़ अब आत्मनिर्भर बन रहे पूर्व नक्सली, हाथों में बंदूक की जगह आई सिलाई मशीन; देखें प्रेरणादायक कहानी     |     Crime News: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार; पहली किश्त के बाद भी कर रहा था पैसों की डिमांड     |     भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर मंडराया संकट! अगर नहीं रुकी जंग, तो ठप हो जाएगा कपास व्यापार; लाखों नौकरियों पर लटकी तलवार     |     भोपाल में अभिनव शुक्ला का जलवा! ‘फिट इंडिया’ इवेंट में युवाओं को दिया सफलता का फिटनेस मंत्र; एक्टर की बॉडी देख दंग रह गए लोग     |